जबलपुर:चोरों ने शटर का एल ड्रॉप तोड़कर लाखों रुपए की नगदी की पार
Jabalpur: Thieves broke the L drop of the shutter and stole cash worth lakhs of rupees

जबलपुर के लॉर्डगंज थाना अंतर्गत रानी ताल गेट नंबर 1 के पास आशीष कंप्यूटर एंड सेल्स सर्विसेज में बीती राज चोरों ने शटर का एल ड्रॉप तोड़कर लाखों रुपए की नगदी पार कर दी जैसे ही सुबह दुकान संचालक अपनी दुकान पर पहुंचे उन्होंने देखा दुकान के आसपास ₹10 ₹20 के नोट बाहर डाले हुए थे जैसे ही दुकान संचालक शटर खोलने के लिए आगे बढ़े शटर का ताला उनके हाथ में आ गया उन्होंने तत्काल इसकी सूचना निकटवर्ती थाने में दी दुकान संचालक ने बताया कि अंदर कंप्यूटर का सामान अस्त व्यस्त था साथी काउंटर में रखे नगदी 15000 एवं व्यापारी को देने के लिए रखे हुए ढाई लाख रुपए गायब थे। इधर दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



