बिजली दामों में बढ़ोतरी से नाराज किया विरोध प्रदर्शन

जबलपुर में एक बार फिर से बिजली विभाग द्वारा आम जनता की जेब में डाका डालने की तैयारी की जा रही है आपको बता दे की बिजली के दामों में एक बार फिर से बढ़त की जानी है जिसका सीधा-साधा असर आम जनता की जेब में पढ़ने वाला है बिजली के बड़े हुए दामों को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निश्चित किया था जिसमें वह बिजली के बड़े हुए दामों का विरोध करते हुए उन्हें तत्काल काम करने की मांग करना चाह रहे थे। अपने तय शुदा कार्यक्रम के तहत मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ता अपना ज्ञापन लेकर रामपुर शक्ति भवन कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने हाथों में धूल और लाल मिर्च भी लेकर गए थे इस पति के जरिए वह यह बताना चाह रहे थे कि। मध्य प्रदेश में ही बिजली का उत्पादन होता है और यहीं पर सबसे महंगे दामों पर बिजली बेची जा रही है,जिस तरह बिजली के दामों को बढ़ाकर सरेआम जनता की आंखों में धूल और मिर्च रोकने का काम किया जा रहा है वह तत्काल बंद किया जाए। लेकिन इससे पहले की मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मंसूबे कामयाब हो पाते। शक्ति भवन कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वही रोक लिया इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोकते हुए ज्ञापन ना देने की समझाइए उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन की पूर्व सूचना नहीं दी गई है। इस दौरान मध्य भारत मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए अपने ही हाथों से अपना ज्ञापन फाड़ दिया।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



