जबलपुर की बेटी महाकौशल की पहली महिला पायलट बनकर संस्कारधानी जबलपुर शहर का नाम रोशन किया

जबलपुर: वीओ-संस्कारधानी जबलपुर में छत्तीसगढ़ के राजघराने से संबद्ध रखने वाली बेटी इशिता भार्गव ने महाकौशल की पहली महिला पायलट बनकर संस्कारधानी जबलपुर शहर का नाम रोशन किया है इशिता, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ की राजकुमारी स्मृति देवी की पुत्री हैं उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, अमेठी से अपनी ट्रेनिंग पूरी की और पायलट बनने का सपना साकार किया इशिता की बचपन से ही पायलट बनने की इच्छा थी और उन्होंने अपने माता पिता के सहयोग से अपने सपनो की उड़ान में पंख लगा कर अपने सपने पूरे कर लिए है इशिता का 2021 बैच में चयन हुआ था जिसके बाद तीन साल ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने 200 घंटे का एयरक्राफ्ट उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया। परिवार ने इशिता के इस सपने को हमेशा प्रोत्साहित किया और उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पायलट बनने की ट्रेनिंग में प्रवेश दिलाया। इशिता ने 1 जनवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर ट्रेनिंग पूरी की, जिससे उनके परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। इशिता ने बताया कि पायलट बनने के इस सफर में उनके माता-पिता ने उन्हें हर कदम पर समर्थन दिया, जिससे उनकी मेहनत रंग लाई। इशिता ने जबलपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा बनने के साथ ही यह साबित कर दिया कि सपने देखना और उन्हें साकार करने के लिए प्रयास करना दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इशिता की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। संस्कारधानी की पहली महिला पायलट बनकर इशिता ने न केवल जबलपुर बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है,

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button