मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तरमध्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष हाजी रफिक और अल्पसंख्यक विभाग के वार्ड अध्यक्ष पद पर मोहम्मद हनिफ शेख की नियुक्ती

मुंबई/अजय उपाध्याय
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा हाजी रफिक को उत्तर मध्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष व मोहम्मद हनिफ शेख को अल्पसंख्यक विभाग वार्ड अध्यक्ष प्रभाग 171 के पद पर हाल ही में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील के अनुमोदन व अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सिराज मेहंदीजी के आशीर्वाद मुंबई कार्याध्यक्ष राखीताई जाधव व मुंबई अल्पसंख्याक अध्यक्ष सोहेल खलील सुभेदार के मार्गदर्शन मे कुर्ला के पूर्व विधायक और उत्तरमध्य मुंबई जिल्हाध्यक्ष मिलिंद अण्णा कांबले के संस्तुती पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ की नियुक्ति की गयी है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश आ गया है।अभी हाल मे कुर्ला मे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक मिलिंद अण्णा कांबले द्वारा आयोजित किया गया था इस कार्यक्रम मे एनसीपी कार्यकर्ता हाजी रफिक व मोहम्मद हनिफ शेख काे उनके कार्य व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुये पार्टी ने राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के तालुका अध्यक्ष रफिक इद्रीशी के निवेदन से यह दोनो कार्यकर्ताओ को इस पद पर नियुक्ति किया।हाजी रफिक व मोहम्मद हनिफ शेख ने इस नियुक्ती पर पार्टी के आलाकमान श्री शरद चंद्र पवार साहेब का आभारव्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओ के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेतागणो ने उनका अभिनंदन किया और उन्होने कहा की हम इस पद का इमानदारी से निर्वहन करते हुये पार्टी को आगे बढाने का कार्य करेंगे.



