गोंड समाज माहसभा ने एसपी कार्यालय का किया घेराव,नाबालिग 2 किशोर पर झूठा मामला दर्ज किए जाने का विरोध
Gond Samaj Mahasabha gheraoed the SP office, protesting against filing of a false case against two minor teenagers
जबलपुर के गोंड समाज महासभा के द्वारा गोरखपुर थाने में 2 नाबालिग किशोरों पर झूठा मामला दर्ज किए जाने के विरोध में एसपी कार्यालय का घेराव कर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौपा गया।इस दौरान गोंड समाज के आए हुए पदाधिकारीयो ने बताया की गोरोखपुर थाने में 2 गोंड समाज के नाबालिग किशोरों के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कर दोनो किशोरों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया।जबकि जिनके द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।उनकी पूर्व में नाबालिग किशोरों के परिजन ने आपसी बुराई की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।वही दोनो परिवारों की पूर्व से पुरानी रंजिश चली आ रही है।जिसका फायदा उठाकर सामने वालो ने दोनो किशोरों पर झूठी छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई वही गोरखपुर पुलिस ने बिना जांच के ही मामला दर्ज कर दिया।जहा गोंड समाज के पदाधिकारीयो ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



