जबलपुर में कांग्रेस पार्षद दल का मटका फोड़ प्रर्दशन
Congress councillors' group's Matka breaking demonstration

जबलपर जिले के नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, विकास कार्यों की रुकावट और महापौर की झूठी घोषणाओं के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल एवं कार्यकर्ताओ द्वारा शहर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का मटका फोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया गया l नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी, गुड्डू नबी और सचेतक अयोध्या तिवारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार की स्थिति अब पूरी तरह असहनीय हो चुकी है। निर्माण कार्यों में फंड की कमी के कारण कार्य रुके हुए हैं, और महापौर, जो कि शहर के पहले नागरिक हैं, सदन और मीडिया में केवल झूठी घोषणाएं करते नजर आ रहे हैं।इन मुद्दों के खिलाफ गुरुवार को शहर की चारों विधानसभा में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां पश्चिम विधानसभा के मदन महल चौराहे पर दोपहर 1.00 बजे , पूर्व विधानसभा में 4.00 बजे कांचघर चौराहा पर और कैंट विधानसभा के रांझी में 4.30 बजे एवं उत्तर मध्य विधानसभा में 3.00 बजे मालवीय चौक पर, भ्रष्टाचार का मटका फोड़कर प्रदर्शन किया गया । इस दौरान कांग्रेस ने मांग की है कि निगम में हो रहा है भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए शहर में रुके विकास कार्यों को शीघ्र पुनः प्रारंभ किया जाए अन्यथा आगे और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



