रिंग रोड निर्माण का लोहा और प्लेट्स चोरी करने वाला शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार,8 आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी की तलाश जारी
A vicious gang of thieves who stole iron and plates from ring road construction has been arrested. 8 accused have been arrested and search for the main accused continues.

जबलपुर के पनागर थानांतर्गत रिंग रोड निर्माण में उपयोग होने वाले लोहे और प्लेट्स की चोरी और बमबाजी कर फरार हुए चोर गिरोह को पनागर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।जिनके कब्जे से चोरी किया गया लोहा और प्लेट्स जब्त की गई है।जहा पनागर थाना प्रभारी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की रिंग रोड निर्माण कार्य मे लगे लोगो के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी की 8 से 10 लोगो के द्वारा वाहनों में आकर आतंक मचाते हुए बमबाजी की गई और मौके पर रखा लोहा और स्टील प्लेट्स चोर लेकर फरार हो गए।वही रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मौके पर तस्दीक की तो भागने के दौरान एक चोर की बाइक और मोबाइल मौके पर छूट गया।वही पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल और बाइक के नंबर के जरिए पनागर नीवासी निक्की केवट, भारत केवट,काशी बर्मन, सचिन केवट,दुर्गेश कोल,काशी बर्मन, रोहित केवट,अरविंद दाहिया, को गिरफ्तार किया गया।वही इन सभी का सरगना सत्यम केवट फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।वही आरोपियो से चुराया हुआ माल जब्त कर मामला दर्ज किया गया है ।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



