चाइनीस मंझा बेचने वाले दुकानदार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 31 नग किया जप्त 

जबलपुर:बेलबाग थाना अंतर्गत एक पतंग व्यापारी पर चालानी कार्यवाही करते हुए उसके पास से 61 नग चाइनीस मांझा जप्त किया गया है आपको बता दे की जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए चाइनीस मजे के क्रय विक्रय पर प्रतीबंध घोषित किया है। इसी प्रतिबंध के तहत यह कार्यवाही की गई है। गोरतलब हो की जबलपुर जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। थाना प्रभारी बेलबाग प्रवीण कुमार ने बताया की

चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह मांझा नायलॉन और मैटेलिक पाउडर से बनाया जाता है, जो इसे अत्यंत खतरनाक बनाता है। पिछले कुछ वर्षों में इससे कई गंभीर हादसे हुए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कोई भी दुकानदार चाइनीज मांझा नहीं बेच सकेगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button