आजमगढ़:ब्लाक प्रमुख व ग्राम पंचायत सदस्यों को धमकी देने वाले दो गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के देवगाँव कोतवाली पुलिस में ब्लाक प्रमुख व ग्राम पंचायत सदस्यों को धमकी देने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।दिनांक- 31.12.2023 को वादी मुकदमा ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह उर्फ सोनू पुत्र अरविन्द कुमार सिंह ग्राम चिलबिला थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ ने थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी प्रदीप और सतीश सिंह के इशारे पर अभि0 राममिलन सिंह व फरीद तथा एक अज्ञात द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम – सभा सिधारी धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू के पास जाकर गाली देते हुए तमंचा से धमकाते हुए कहना कि सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करो या तो 1 लाख रूपया दो तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यो को अलग – अलग तरीके से धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 03/2024 धारा 386/504/506/120बी भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । साक्ष्य के आधार पर बढोत्तरी धारा 3(1)द,3(1)ध,3(2)5 SC/ST एक्ट की गयी विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है। बुधवार को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.फरीद अहमद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम पल्हना बाजार थाना देवगांव जनपद आजमगढ 2. राममिलन सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी ग्राम बेनूपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ वेशो नदी पुलिया ग्राम पवनी खुर्द समय 07.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया।