चौधरी मौहल्ले में जुआ खेल रहे 10 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे,16,300 रु एवं ताश पत्ते जब्त

10 gamblers playing gambling in Chaudhary Mohalla were caught by the police, Rs 16,300 and playing cards were confiscated

जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस के द्वारा चौधरी मौहल्ले में दबिश देते हुए जुआ मन्ना खेल रहे 10 जुआरियो को गिरफ्तार कर जुआरियो से करीब 16,300 रु जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।जहा गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर के जरिए सूचना मिली की चौधरी मौहल्ले में कुछ जुआरी ताश पत्तो पर हार जीत का दांव लगाते हुए जुआ मन्ना खेल रहे है।वही सूचना पर तत्काल कार्रवाई किये जाने टीम गठित करते हुए बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश देते हुए घेराबंदी की इस दौरान जुआरियों में भगदड़ मच गई।वही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से 10 जुआरियो को गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से ताश पत्ते और जुआ में लगाई जा रही रकम 16,300 रु जब्त करते हुए जुआरियो के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

 

Related Articles

Back to top button