आजमगढ़:जहानागंज ब्लॉक के मोलनापुर में बदबूदार नालियां दे रही हैं गम्भीर बीमारियों को दावत
रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जहानागंज ब्लॉक के ग्रामसभा मोलनापुर में गन्दगी का भरमार देखने को मिला है।पूरे ग्रामसभा में माईनस जीरो प्रतिसत साफ सफाई देखने को मिली है। गन्दगी से भरपूर बदबूदार नालियां चिकनगुनिया, मलेरिया, जैसी गम्भीर बीमारियों को दावत दी रही है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सफाई कर्मी कभी गांव में दिखाई नहीं देता हैं।लोगों ने बताया कि कभी कभी सफाई कर्मी प्रधान के घर पर ही काम करते दिखाई देता है। प्रधान के घर से हाजिरी लगाकर रिस्तेदारी निभाकर चला जाता है। इतना ही नहीं पूरे ग्रामसभा में प्लास्टिक की दस्तविन भी नही देखने को मिली हैं। वही ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर नही दिखाई देती हैं। केवल पेपर में ही सिमट कर रह जाती हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान रबिन्द्र यादव थे लेकिन वर्तमान प्रधान उनकी पत्नी लालसा यादव हैं। जो सारा काम पेपर में दिखाकर सरकारी धन क़ा बन्दर बाँट कर लिया जाता हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण सार्वजनिक शौचालय है। प्रधान को नही है प्रदेश के मुख्यमंत्री का डर और ना ही बुलडोजर बाबा का डर है। अपने मनमानी तरीके से कई सरकारी कार्य को केवल पेपर में दिखाकर सरकारी धन को डकार लिया गया है। गाँव के ही लौहर यादव यदि सार्वजनिक शौचालय के जाँच की शिकायत जिलाधिकारी को नही करते तो शौचालय का पैसा 5 लाख डकार लेते प्रधान जी, केवल दीवाल खड़ा करने में ही 3 लाख बिस हजार का भुगतान कर लिया गया है। 2019,20 का सार्वजनिक शौचालय 4 वर्ष में ही सरकार के मंसूबे पर पानी फेरता नजर आ रहा है ब्लॉक जहानागंज का ग्रामसभा मोलनापुर।