जबलपुर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बनकर रेस्ट हाउस में रुकने वाला आरोपी गिरफ्तार
The accused who stayed in the rest house posing as an international hockey player in Jabalpur has been arrested

जबलपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की रेस्ट हाउस से बसंत कुमार विश्वकर्मा ने सूचना देते हुए बताया की सुरेश कुमार नीवासी भोपाल नामक व्यक्ति द्वारा अपने आपको अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बताकर दो दिन के लिए रेस्ट हॉउस बुक कराकर रुका गया।जो उन्हें संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।वही उसकी गाड़ी में प्रोटोकाल अधिकारी लिखा हुआ है।वही सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते द्वारा सूचना के आधार पर भोपाल से जानकारी ली गई तो पता चला उक्त व्यक्ति हॉकी का लोकल हॉकी खिलाड़ी रहा है।लेकिन वह अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी नही है।वही गलत जानकारी के जरिए गलत तरीके से रेस्ट हाउस में रुकने पर सुधीर कुमार को सिविल लाइन थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



