आजमगढ़ के ब्लॉक मुहम्मदपुर में प्रधान संघ की बैठक में प्रधानों की समस्याओं को लेकर मंथन

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़:राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक मुहम्मदपुर की एक बैठक प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जियालाल यादव के अध्यक्षता में की गई । बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय  पंचायती राज ग्राम प्रधान संघठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रधानों द्वारा 16 जनवरी से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे धरने को लेकर लखनऊ में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र पंचायती राज विभाग के अपर निदेशक राजकुमार प्रियदर्शी व ग्राम विकास आयुक्त के साथ प्रधान संघ के पदाधिकारियों की बैठक की गई।जिसमें यह कहा गया कि एक वर्ष से ज्यादा समय होने के बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा नहीं किया गया साथ ही मनरेगा मजदूरों की मोबइल एन एम एम एस के माध्यम से हाजरी पर भी चर्चा की गई जिसमे यह बताया गया कि हर जगह नेटवर्क ना होने से मजदूरों की मजदूरी लगाना संभव नहीं है उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को संघ के पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में ही प्रधानों के मांगो की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी उन्होंने कहा कि गांधीजी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांव में बस्ती है लेकिन लेकिन आज गांव का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्राम प्रधान हाशिए पर खड़ा है सरकार को ग्राम प्रधानों के बारे में सोचना पड़ेगा पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों के हक व अधिकार के लिए वह हमेशा प्रधानों के साथ खड़े हैंमुहम्मदपुर ब्लॉक अध्यक्ष जियालाल यादव ने कहा कि जब तक ग्राम प्रधानों के शीर्ष नेतृत्व तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो जाता तब तक ग्राम पंचायतों के के विकास कार्य ठप रहेंगे और  हड़ताल जारी रहेगी,इस दौरान ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहम्मद सऊद, प्रधान इकबाल अहमद उर्फ चुन्नू, प्रधान अरविंद यादव उर्फ पिन्टू, मोहम्मद रफीक उर्फ गुड्डू प्रधान, प्रधान जाहिद खान, प्रधान डॉक्टर शरवत आलम,प्रधान विजई सरोज, प्रधान  सन्तोष कुमार , प्रधान गुफरान, प्रधान संजय, प्रधान जितेंद्र सिंह, प्रधान मानसिंह पटेल, अवधेश कुमार , प्रधान मिर्जा शाहिद, दिनेश कुमार , प्रधान मंतोष यादव,प्रधान सूबेदार यादव, प्रधान कमल सिंह ,प्रधान वीर बहादुर ,प्रधान प्रमोद ,प्रधान जितेंद्र, प्रधान अरुण ,प्रधान सुभाष यादव ,प्रधान आबिद, प्रधान वीरेंद्र ,प्रधान अवधेश, प्रधान मुन्ना ,प्रधान बेलाल ,प्रधान दानिश ,प्रधान मास्टर राकेश यादव ,प्रधान सुरेंद्र प्रजापति ,प्रधान प्रेमचंद, प्रधान आरिफ,राजेश चौहान , राजेश यादव,बलराम चौहन,लालजी सिंह,डॉ प्रभुवन , प्रधान प्रमोद चौहान, प्रधान दिनेश, प्रधान समर बहादुर उर्फ गामा,प्रधान अबूसाद, प्रधान पुत्र मोहम्मद सऊद,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button