वृद्ध महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 35 लाख रु की ठगी,रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
An old woman was digitally arrested and duped of Rs 35 lakhs, police registered a case on the report

जबलपुर इन दिनों ऑनलाइन ठग लगातर लोगो को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर उनके साथ लाखो रु की ठगी कर रहे है।जबलपुर में एक बार फिर एक वृद्ध महिला इन ठगों का शिकार हो गई और भय और डर के कारण उसने 35 लाख रु ठगों को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिये वही और रु की मांग पर वृद्धा को उनके साथ हुई ठगी का एहसास हुआ जहा वृद्धा ने इसकी रिपोर्ट रांझी थाने में दर्ज करवाई।।जहा मामले की जानकारी देते हुए एसपी संपत उपाध्याय ने बताया की रांझी के रक्षा नगर में रहने वाली वृद्धा कुसुम लता के पास वीडियो कॉल आया जिसमे वकील और पुलिस वाला बनकर वृद्ध महिला उनके अकॉउंट से हुई मनी लॉन्ड्रिंग होना बताकर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी गई।वही मामले को सेटलमेंट करने के लिए वीडियो कॉल करने वालो ने 35 लाख रु ट्रांसफर करने की बात कही।जहा डरी सहमी महिला ने अपने अकॉउंट से 35 लाख रु ट्रांसफर कर दिए जो उनके पति के रिटायरमेंट में मिले थे।वही वृद्धा से और रु की मांग की जाने लगी जिसके बाद कुसुम लता को शक हुआ की उनके साथ ठगी हो रही है।जहा वृद्धा के द्वारा इसकी रिपोर्ट रांझी थाने में दर्ज करवाई गई है।वही साइबर एक्सपर्ट की मदद से पतसाजी की जा रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



