धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने किया ध्वजारोहण

जबलपुर: पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है संस्कारधानी जबलपुर में भी पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इस मौके पर होमगार्ड पुलिस बल एनसीसी, एनएसएस और उसके लिए छात्र-छात्राओं ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन भी किया अनुशासन और एकता के साथ परेड का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और उसी गति से मध्य प्रदेश में भी जनहित ऐसी योजनाओं से विकास किया जा रहा है डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार निरंतर मध्य प्रदेश को विकसित कर रही है कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है…

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button