उत्तर प्रदेश : दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका हाई कोर्ट में खारिज

[ad_1]

प्रयागराज, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। राठौर के अधिवक्ता ने आत्मसमर्पण के लिए न्यायालय से समय मांगा, जिस पर न्यायालय ने दो सप्ताह के अंदर सांसद को सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा।

पीड़िता की ओर से सरकारी वकील ने बहस की। सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद सांसद की याचिका को खारिज कर दिया है और दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस की सक्रियता के बाद सांसद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में गुहार लगाई थी। वहां से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। सांसद को हाई कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद थी।

–आईएएनएस

विकेटी/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button