छात्रवृत्ति  दिलाने के नाम पर सहेली और उसके साथी ने खाता खुलवाकर जालसाजी कर लाखो का किया लेन देन

जबलपुर के रांझी थानांतर्गत रामनगर में रहने वाली युवतीं स्वेता महात्मा के पास हरियाणा पुलिस का फ़ोन आने और उसके खाते से जालसाजी कर लाखो रु के लेन देन कि बात कहने पर पीड़ित युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसकी सहली जानवी कोरी और उसके साथी आर्यन मोहबिया के द्वारा छात्रवृति दिलाने का प्रलोभन देकर उसका खाता एसबीआई बैंक में खुलवाया गया।जिसमें आर्यन ने अपना नंबर दिया।वही ओरिजनल पास बुक और एटीएम भी उन्ही ने रख लिया था।जब उसके पास हरियाणा पुलिस से फ़ोन आया की उंसके एकाउंट से करीब जालसाजी का 8 लाख 13 हजार रु का लेनदेन हुआ है। एडिशनल एसपी क्राइम प्रदीप कुमार शिंदे ने बताया कि पीड़ित युवती ने उसने उक्त खाते में कभी रु नही जमा किये न ही कभी निकाले।जहा पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर जानवी कोरी और आर्यन मोहबिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लेते हुए दोनो की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button