Azamgarh news:घोसी पुलिस के द्वारा चोरी के एकदर्जन से अधिक सामानों के साथ गिरफ्तार अंतर्जनपदीय चोर

रिपोर्ट अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:घोसी कोतवाली पुलिस रविवार को क्षेत्र के दो न्याय पंचायत भवनों के साथ शराब की दुकान आदि में हुई चोरियों का पर्दाफाश करने के साथ चोरी के इन्वर्टर, बैटरी, सीपीओ,विद्युत मोटर,नगद रु5700 आदि के साथ दो चोरो की गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।कोतवाल अनिलचन्द्रतिवारी ने बताया कि एसपी अविनाश पाण्डेय के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत के एसआई धनन्जय सिंह हमराहियों के साथ घोसी मझवारा रोड पर गस्त पर थे।इस दौरान मलेरिकोट के पास मोटरसाइकिल से दो युवक आते दिखाई दिए।संदिग्ध गतिविधियों के चलते जब उनको रोक गया तो भागने लगे।हड़बड़ी में दोनो मोटरसाइकिल से गिर गए।पीछे बाधा गया बोरा गिर गया।और उसमें रखा विद्युत मोटर गिर गया।पूछताछ करने पर घबड़ाने लगे।जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो लखनिमुबारकपुर निवासी आनन्द यादव उर्फ विजय पुत्र राजेश यादव एवं मुन्ना चौहान पुत्र रामानन्द चौहान ने बताया कि समान चोरी का है।बताया कि पंचायत भवन केरामामहरु एवं नथनपुरा के साथ लाखीपुर स्थित शराब की दुकान के साथ गांव के साथ कई स्थानों से विद्युत मोटर आदि अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी का अंजाम दिए है।बताया कि पुलिस ने दोनों के गांव में बताए स्थान से पांच बैटरी,तीनइनवर्टर,एक प्रिंटर, दो सीपीओ, दो मानीटर, दो हार्स पावर के चार विद्युत मोटर बरामद ,नगद रू 57सौ करने में सफलता पाई।सभी सामानों को सील कर दोनो को न्यायालय को चालान कर दिया।फोटो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button