बजट पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की प्रतिक्रिया,कहा उमीद से भी बेहतर पेश किया बजट

जबलपुर, देश की वित्त मंत्री निर्मिला सीतारमण के द्वारा आज देश का पूर्ण बजट पेश किया गया।जिसे भाजपा सरकार ने ऐतेहासिक बजट बताया।वही जबलपुर चैंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की जिस प्रकार के बजट की उमीद थी उस उमीद से भी बेहतर बजट पेश किया गया है।जिसमे सभी वर्गों और सभी सेक्टरों का ध्यान रखा गया।जहा MSME इंडस्ट्री को लेकर 5 लाख का अतिरिक्त पैकेज दिया है।साथ ही अब मेड इन इंडिया के खिलौने बनेंगे जिसमें खिलौने व्यवसायियों को खिलौने की इंडस्ट्री लगाने में मदद की जाएगी।साथ ही मेडिकल फील्ड में जिस प्रकार से iit और मेडिकल में सीट बढ़ाई गई है उससे युथ काफी खुश है।वही इलेक्ट्रॉनिक की बात करे तो लीथियम और बैटरी के दाम कम करने की घोषणा से इवी गाड़िया और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दामो में कमी आयेगी।वही 12 लाख रु तक टैक्स की छूट दी गई है।साथ ही टूरिजम को लेकर बजट बढ़ाया गया है।जिससे टूरिज्म के क्षेत्र में भी रोजगार बढ़ेंगे।वही जिस प्रकार का बजट पेश किया गया है उससे कही न कही देश मे रोजगार के अवसर लोगो को मिलेंगे साथ ही अर्थव्यवस्था दर भी बढ़ेगी।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



