पारिवारिक विवाद के चलते अपने दो बच्चो के साथ हनुमानताल तालाब में कूद कर जान देनी पहुचीं महिला,चीता मोबाइल पुलिस ने समय रहते महिला बच्चो को बचाया

Due to a family dispute, a woman tried to end her life by jumping into Hanumantal pond along with her two children, Cheetah Mobile Police saved the woman and children in time

जबलपुर के हनुमानताल थानांतर्गत रहने वाली एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते क्षुब्ध होकर अपने दो मासूम बच्चो को साथ लेकर हनुमानताल तालाब में कूदकर जान देने पहुँच गई। सब इंस्पेक्टर हनुमानतल कनेक्शन बघेल ने बताया कि लोगो ने तालाब के पास बच्चो के साथ महिला को रोते हुए देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जहा मौके पर तत्काल चीता मोबाइल पुलिस पहुचीं और बहला फुसलाकर महिला और बच्चो को थाने लेकर लाया गया।जहा महिला ने बताया की वह पारिवारिक विवाद के कारण परेशान हो गई थी इसलिए बच्चो के साथ जान देने गई थी।जहा पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना देते हुए थाने बुलाया है।पुलिस का कहना है की विवाद क्या है परिजनों के आने के बाद पता चल सकेगा।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button