करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
मझौली राज, देवरिया। मझौली राज के वार्ड संख्या 3 में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार राधिका देवी पत्नी कमलेश प्रसाद का मकान है जिसका विद्युत बिल बकाया दिखा करके विद्युत विभाग के अपर अभियंता प्रमोद कुमार ने विभागीय कर्मचारी राजू और कुछ अन्य के साथ जाकर मकान से जुड़े हुए लाइन के तार को काटवा दिया लेकिन लाइन के तार को काटने के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतते हुए केवल का एक ही तार काटा गया, अमित कुमार पुत्र कमलेश प्रसाद अपने घर पर मकान में साफ सफाई का काम कर रहे थे जिन्हें यह पता था कि हमारे बिजली का कनेक्शन कट चुका है लेकिन यह विद्युत विभाग की लापरवाही से एक तार काटकर दूसरे तार को छोड़ दिया गया था जिससे अमित कुमार करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई वार्ड की गुसाईं हुई भीड़ में शव को रखकर सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया सड़क जाम होने की सूचना प्रकार क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला तहसीलदार अलका सिंह सहीत कई थानों की फोर्स, मौके पर पहुंच गई और शव, रखकर सड़क जाम करने वालों से बातचीत शुरू हुई काफी लंबी वार्ता के बाद जाम सड़क को खाली कराया गया इतने समय में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारे लग गईथी। प्रशासन के लोगों ने मार्ग को खाली कराया इसके बाद वाहनों का आवागमन जारी हुआ।



