Azamgarh News:आजमगढ़ में 1674 लीटर अंग्रेजी शराब का नियमानुसार निस्तारण

आजमगढ़ में 1674 लीटर अंग्रेजी शराब का नियमानुसार निस्तारण

नरसिंह पवई आजमगढ़। न्यायालय श्रीमान अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-32, आजमगढ़ के आदेश के क्रम में रविवार, 20 सितंबर 2026 को थाना पवई में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 104/2025 से संबंधित 1674 लीटर अंग्रेजी शराब का नियमानुसार निस्तारण कराया गया।पुलिस के अनुसार उक्त मामला धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318 बीएनएस से संबंधित है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम, थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, हेड कांस्टेबल अखिलेख कुमार सहित थाना पवई के अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शराब का निस्तारण किया गया।निस्तारण की कार्रवाई के दौरान प्राथमिक साक्ष्य के लिए नियमानुसार नमूना सुरक्षित किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई तथा आवश्यक तस्करा अंकित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button