देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Brother-in-law killed his sister-in-law, police arrested the accused

बाइट सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी
जबलपुर के सीहोरा थाना अंतर्गत घनहेरु में देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया।वही मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया की घनेहरु में मूला बाई ने सूचना दी की उसके दो बेटे है महेंद्र कोल और राजेंद्र कोल दोनो मजदूरी करते है।वही दोनो अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते है।जहा राजेन्द्र अपनी भाभी के घर गया भाभी दामिनी घर मे अकेली थी।किसी बात को लेकर दोनो का विवाद हो गया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि साइकिल के गेयर से राजेन्द्र ने अपनी भाभी पर गले मे वार कर दीया।जिससे दामिनी की मौत हो गई।वही सूचना पर पहुचीं पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र कोल को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



