जयंती पर याद की गई देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

कांग्रेस के जिला कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती पर मंगलवार को गिरधरपुर में स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनके तौल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी के बलिदान को देश सदैव याद करता रहेगा। वें देश की ही नहीं अपितु विश्व की नेता थी। उन्होंने कहा कि महापुरुष देश की विरासत होते हैं उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना राष्ट्रभक्ति है। आज देश के अंदर कतिपय शक्तियां महापुरुषों को अपमानित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की एकता और अखंडता तथा सद्भाव के लिए हमारे महापुरुषों ने जो मार्ग दिखाया है। हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। उनके विचारों पर चलना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं वरिष्ठ नेता मो.हसनैन अंसारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण, चीन के मुखर विरोध के बावजूद भी सिक्किम का भारतीय गणराज्य में विलय, पाकिस्तान का टुकड़े कर नए देश बंग्लादेश का निर्माण कराया। उन्होंने देशवासियों को राष्ट्रीय गौरव की काफी ढेर सारी वजहें दी।

इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, मुशीर इकबाल,

वसीम अंसारी, सुरेश चंद्र उपाध्याय, मसूद आलम,

स्वालेह अंसारी, हरिश्चंद दूबे, महेश मिश्र, संतोष पाल व शक्ति मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button