भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के बड़ बोले नेता अबू आसिम आज़मी का फुका पुतला
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के बड़ बोले नेता नेता अबू असिम आजमी का पुतला दहन किया भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा सपा नेता अबू आसिम आजमी पागल हो गया है जो लगातार अनाप-शनाप बयान दे रहा है उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तुलना औरंगजेब से की इससे पता चलता है उसकी मानसिक संतुलन गड़बड़ है सपा नेताओं को उसे ले जाकर आगरा के पागलखाने में भर्ती कराकर उसका इलाज कराना चाहिए जब से देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की जिम्मेदारी सौंपी है पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है हमारा देश विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है राष्ट्र विरोधी ताकते को यह बात हजम नहीं हो रही पुतला दहन करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष रामधनी सिंह जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा मिथिलेश चौरसिया हलधर दुबे विनय उपाध्याय पूर्व नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राजेश विश्वकर्माअमन तिवारी जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सौदागर भारती सूरज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।