डॉ एसएन त्रिपाठी जिला संरक्षक तथा अनिल शुक्ला जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर बनाए गए 

Dr. SN Tripathi has been appointed district patron and Anil Shukla has been appointed district president, Ambedkar Nagar

अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई अंबेडकर नगर का पुनर्गठन करते हुए जिले के वरिष्ठ पत्रकार डॉ एस एन त्रिपाठी को जिला संरक्षक तथा अनिल शुक्ला को जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर के पद पर मनोनीत किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल की उपस्थिति में दोनों पदाधिकारीयों ने आइडियल पत्रकार संगठन की सदस्यता ग्रहण की। तथा राष्ट्रीय सचिव द्वारा दोनों सदस्यों को जिला संरक्षक एवं जिला अध्यक्ष के पद की घोषणा भी की गई। आइडियल पत्रकार संगठन के नवनियुक्त जिला संरक्षक डॉ एस एन त्रिपाठी ने कहा की आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा हमें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसे पर मैं पूर्ण रूप से खरा उतरने की कोशिश करूंगा तथा अंबेडकर नगर में संगठन को मजबूत बनाने हेतु हर संभव प्रयास करूंगा। जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर अनिल शुक्ला ने भी पत्रकारों की एकता पर बल देते हुए कहा कि हम पत्रकारों के लिए एवं उनके हक की लड़ाई के लिए सदेव कार्य करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल के साथ मंडल अध्यक्ष अयोध्या डॉक्टर तनवीर अहमद, वरिष्ठ पत्रकार नर्वदेश्वर मिश्रा, ध्यानचंद यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button