पेट्रोल पंप में खड़ा ट्रक ले उड़ा चोर,24 घँटे में पुलिस ने ट्रक बरामद कर आरोपी को दबोचा

जबलपुर के संजीवनी नगर थानांतर्गत धनवंतरि नगर में पेट्रोल पंप से शातिर चोर खड़े ट्रक को लेकर रफ़्फ़ु चक्कर हो गए।वही जब ट्रक चालक वापस आया तो मौके पर ट्रक न होंने पर उसके होश उड़ गए।वही यहाँ वाह तलाशने के बावजूद भी जब ट्रक का पता नही चल सका तब ट्रक चालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रक की तलाश शुरू।जहा पुलिस ने पतासाजी करते हुए ट्रक कटंगी बायपास से बरामद करते हुए ट्रक चुरने वाले बृजेश यादव नीवासी दमोह को गिरफ्तार किया है।जहा पुलिस ने बताया की सन्तोष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की अंबाला से बैटरी और इन्वर्टर लोड कर रायपुर जा रहा था। थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी डी त्रिवेदी ने बताया कि धनवंतरि नगर में पेट्रोल पंप में ट्रक खड़ा कर चाय पीने चला गया।चाय पीकर आया तो ट्रक खड़ा नही था।वही रिपोर्ट पर तत्काल मामला दर्ज कर सिसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की कटंगी की ओर जाता दिखा।जहा कटंगी बायपास में घेराबन्दी करते हुए ट्रक रुकवाते हुए आरोपी बृजेश यादव नीवासी दमोह को गिरफ्तार किया गया।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



