राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर एक बार फिर से पलटवार

जबलपुर से राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि किन दिनों अपने अनोखे बयान से काफी चर्चाएं बटोर रही है दरअसल भाजपा की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर एक बार फिर से पलटवार करते हुए उन्हें सनातनी ना होने की बात कही है। आपको बताते चलें कि डिंडोरी जिले के बजाग में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने जबलपुर के एक निजी अस्पताल पहुंची थीं। ये लोग कुंभ स्नान करने के बाद छत्तीसगढ़ लौट रहे थे, जब सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय राज्यसभा सांसद रायपुर से जबलपुर लौट रही थीं। उन्होंने घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था। इसी दौरान मीडिया से मुखरते होते हुए सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने प्रयागराज महाकुंभ में मीडिया द्वारा व्यवस्थाओं पर पूछे जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह एक बेहद विशाल आयोजन था जिसे हर भारतीय और सनातनी ने पूरे उत्साह के साथ अपनाया लेकिन वे सभी जिनका सनातन से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था वह भी देश-विदेश से आकर कुंभ में स्नान करके गए लेकिन यह काफी चिंतनीय विषय है कि मौसमी हिंदुत्व का चोला पहने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कुंभ से अपनी दूरी बनाई रखी। उन्होने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी ना तो भारतीय सनातन संस्कृति को समझते हैं और ना ही उनमें सनातन को समझने की शक्ति है। उन्होंने रेमो डिसूजा का उदाहरण देते हुए कहा कि रेमो डिसूजा का असली नाम राहुल यादव है। उन्होंने कुंभ में स्नान कर अपने नाम बदलने की गलती स्वीकार की, लेकिन राहुल और प्रियंका सनातनी नहीं हैं, इसलिए उन्हें अपनी गलती का एहसास नहीं है।
सुमित्रा बाल्मीकि ने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर भी टिप्पणी की। हाल ही में थरूर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ सेल्फी लेकर सुर्खियों में आए थे। इस पर बाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता न तो राहुल गांधी को स्वीकार कर रहे हैं और न ही उनके नेतृत्व को । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस का हश्र सबके सामने होगा।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button