अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ धनंजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया जिला कारागार, आजमगढ़ का निरीक्षण

Inspection of District Jail, Azamgarh done by Additional District and Sessions Judge/Secretary, District Legal Services Authority Civil Court, Azamgarh Dhananjay Kumar Mishra

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़:निरीछड़ के दौरान सर्वप्रथम जेल में स्थित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला कारागार में नियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों का अभिलेख निःशुल्क कानूनी अधिवक्ता से सम्बन्धित रजिस्टर जेल विजिटर रजिस्टर इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा पाया गया कि कार्यवाही रजिस्टर में सूचनाओं की अद्यतन स्थिति दर्ज नहीं है, जिस पर सम्बन्धित को सूचनाओं की अद्यतन स्थिति दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कारागार परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित पायी गयी।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ द्वारा जेल अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि जेल में स्थापित सुझाव पेटिका से सभी बन्दियों को अवगत करायें तथा यह बताये कि यदि किसी भी बन्दी को कोई समस्या आ रही है तो वह अपना पत्र सुझाव पेटिका में डाल सकता है। जेल अपील रजिस्टर का निरीक्षण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि सभी सिद्धदोष बन्दियों की अपील मा0 उच्च न्यायालय में दाखिल की गयी है, जिसमें से अभी तक कुछ बन्दियों की जेल अपील संख्या प्राप्त नहीं हुयी है। उन्होने जेल अधिकारीगण को निर्देशित किया कि मा0 उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति से पत्राचार कर व जेल अपील संख्या प्राप्त कर सम्बन्धित बन्दी को अवगत कराये तथा जेल अपील संख्या को रजिस्टर में भी दर्ज करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि कारागार में आने वाले बन्दियों के टिकट पर निजी अभिलेख लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल का नाम अंकित कर उसका इन्द्रराज लीगल एड क्लीनिक में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।इस मौके पर जेल अधीक्षक आदित्य कुमार, डिप्टी जेलर अंकित कुमार, डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह, आशीष कुमार राय, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, प्रवीण कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, अतुल कुमार राय व यादव संदीप कुमार असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल तथा जेल के पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button