गोकशी करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार

One accused of spying arrested

आजमगढ़ 7 मार्च-देवगाँवः-गोकशी करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। समय प्रातः 11.00 बजे सूचना मिली की ग्राम सरांय नरसिंहपुर पोखरे के पास झाड़ियों में प्रतिबंधित पशु का कुछ अवशेष, खून एवं रस्सी की कुछ टुकडे पडे मिले हैं तथा वहाँ पर एक मोटर साइकिल UP 66 AE 6952 भी खडी है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त बच्चा उर्फ गोविन्द पुत्र लालचन्द्र सा0 नरसिंहपुर थाना देवगाँव आजमगढ उम्र करीब 26 वर्ष को हाईडिल तिराहे के पास से समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मै व मेरे साथी राजकुमार पुत्र स्व0 लालमुनी, किशोरी पुत्र बैजू व सुनील पुत्र मेवालाल एक प्रतिबंधित पशु पकड़ कर ला रहे थे। जिसको रास्ते में अकोल्ही में लोगों ने रोका था परन्तु हम लोग लेकर गांव पर चले आये और लोगों में शोर न हो इसलिए जल्दी से हम लोग ले जाकर गांव के पास स्थित पोखरे के पास गोकशी किये तथा मांस व सभी अवशेषों को अलग अलग बोरे में भरकर एक मोटर साइकिलों से चले गये। एक मोटर साइकिल जो मेरे साथी राजकुमार द्वारा मांग कर लाया गया था वह मौके पर जल्दीबाजी में पोखरे के पास ही छूट गया था।

Related Articles

Back to top button