बलिराम स्वर्णकार के निधन पर शोक की लहर

रिपोर्ट संजय सिंह बलिया

नगरा(बलिया)। नगरपंचायत के चर्चित लोकप्रिय बलिराम स्वर्णकार 58 का निधन शुक्रवार को सायं साढे पांच बजे करीब बीएचयू मे हो गयी। उनके निधन का समाचार मिलते ही व्यापारियो कारोबारियों नगरवासियों मे शोक की लहर दौड गयी। सैकडों लोगो ने उनके आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। बलिराम स्वर्णकार काफी समय से बिमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश, त्रिभुवन सेठ, डा आर एस वर्मा, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, भाजपा मण्डलाध्यक्ष उमा सैनी, राजू सिंह चन्देल, दीपक कुमार, भाजपा नेता देववनारायण प्रजापति देवा भाई, डा संजय सोनी, विजय कुमार सेठ, रामविलास सेठ, मनन सोनी, रामजन्म पाठक, निर्मल कुमार, नन्दू सेठ, शिवमुनी स्वर्णकार, गुड्डू सोनी, रामसिंहासन सेठ, श्रवण शर्मा, सुरेश सोनी, मुन्ना कसेरा आदि ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस व सान्त्वना दिया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को तुर्तिपार स्थित सरयू नदी के पावन तट पर किया गया। बडे पुत्र संजय सोनी ने उन्हे मुखाग्नि दी।

Related Articles

Back to top button