संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर आयुक्त ने जनता की सुनी फरियाद
The Additional Commissioner heard the grievances of the public on the Sampoorna Samadhan Diwas

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील परिसर ने आज शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से दो बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर आयुक्त शमशाद हुसैन कि अध्यक्षता में निजामाबाद तहसील सभागार में किया गया है और वही सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल बाइस प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ था और जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है और पंद्रह मामले राजस्व विभाग के थे और तीन पुलिस विभाग और दो अन्य विभाग का प्रार्थना पत्र पड़े हुए वही सभी प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भेज दिया गया है । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद अतुल गुप्ता तहसीलदार निजामाबाद केशव प्रसाद, सी ओ सदर, सप्लाई स्पेक्टर मनोज कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।



