डीएम की अध्यक्षता में फॉर्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में बैठक संपन्न 

Meeting regarding former registry concluded under the chairmanship of DM

 आजमगढ़ 2 मार्च:जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में कल देर शाम फॉर्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई l जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को तेजी के साथ कराते हुए आपेक्षित प्रगति में सुधार लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने कहा कि तहसीलबार नामित कृषि विभाग के समस्त अधिकारी, सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारियों के साथ अगले 2–3 दिनों में सभी क्षेत्रीय कार्मिकों (कृषि/राजस्व) सहित कम प्रगति वाले ग्रामों एवं जनसेवा केन्द्रों में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने हेतु बैठक करना सुनिश्चित करें l उन्होंने कहा किबैठक में जनसेवा केन्द्रों के संचालक उपस्थिति भी अनिवार्य की जाए l  जिलाधिकारी नेसमस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने विकास खण्ड के एक तिहाई ऐसे ग्राम जिनमें फॉर्मर रजिस्ट्री कम (10% से कम) हुई है उन ग्रामों में अगले 2–3 दिनों में व्यापक प्रचार–प्रसार/मुनादी करा दें जिससे अधिक से अधिक कृषक जागरूक होकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए आगे आएlजिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को अपने विभाग के सभी अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्मिकों द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति समीक्षा कर अधिक से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा किसमस्त कार्मिक अपने ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए इसके लाभ के बारे में कृषकों  को जागरुक भी करें lजिलाधिकारी ने जनसेवा केंद्रों के जनपदीय जिला प्रबंधक श्री जितेन्द्र विश्वकर्मा को निर्देशित किया कि वह जनपद में संचालित समस्त जनसेवा केन्द्रों पर लगाए गये बैनर की फोटोग्राफ्स तथा सूची ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को उपलब्ध कराए तथा खराब प्रगति वाले जनसेवा केन्द्रों के संचालकों की बैठक उपजिलाधिकारी के यहां कराते हुए अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री बनवाना सुनिश्चित करें lउन्होंने ई–डिस्टिक मैनेजर श्री शरद यादव को निर्देशित किया कि वह CSC द्वारा बनाए गए फार्मर रजिस्ट्री की  सूचना जिला प्रबंधक CSC से प्राप्त कर खराब प्रगति वाले जन सेवा  केंद्र की सूची एवं तहसीलबार कम प्रगति के एक तिहाई ग्रामों की सूची संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं जिससे कि वह उनकी समीक्षा कर लें ताकि फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के कार्य में तेजी लाई जा सके l उन्होंने कहा किजिला पंचायत राज अधिकारी  पंचायत सहायकों एवं जिला पूर्ति अधिकारी कोटेदार के माध्यम से भी ग्रामों में लोगों को जागरुक कराए जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाएं l उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति के सम्बन्ध में सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की अगली बैठक में पुनः समीक्षा की जाएगी lबैठक में  जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)  राहुल विश्वकर्मा/ आजाद भगत सिंह(विo/राo), उप कृषि निदेशक  मुकेश कुमार तथा समस्त SDM, तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला प्रबन्धक (CSC) सहित अन्य उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button