रोवर्स रेंजर के पांच दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आरती पांडे रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतीत द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ ।, तत्पश्चात बाबा राघव दास सभागार में विधिवत कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहा कि रोवर्स रेंजर हमें अनुशासन कि सिख देता है छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर अपने कार्य को सुचारू रूप से करना चाहिए साथ ही यह भी संदेश देता है कि आपसी सौहार्द प्रेम एकता, रोज रेंजर्स में परिलक्षित होता है आगे उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री राज नारायण पाठक जी ने 1970 में महाविद्यालय की नीव रखी जो आज पुष्पित और पल्लवित है स्वर्गीय श्री राज नारायण पाठक का योगदान बुलाया नहीं जा सकता । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर आरती पांडे ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स द्वारा छात्र-छात्राओं में सेवा समर्पण की भावना पैदा होती है मूल रूप से सेवा करना ही इसका उद्देश्य है जो भी छात्र छात्राएं यहां से निकलेंगे निश्चित रूप से जीवन पर्यंत उनके मन और मस्तिष्क में लोगों के प्रति सेवा करने की भावना विद्यमान रहेगी सेवा करना सबसे कठिन कार्य है लेकिन समर्पित मन से छात्र-छात्राएं निश्चित रूप से आगे चलकर राष्ट्र के प्रति समाज के प्रति घर परिवार के प्रति सेवा का भाव लिए रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर गायत्री मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच यह कार्य करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करके मुझे बड़ी खुशी होती है छात्र-छात्राओं के बीच सेवा और समर्पण का भाव पैदा किया जाता है रोवर रेंजर के छात्र-छात्राओं द्वारा समाज को एकता के धागे में पिरोने का काम किया जाता है आगे चलकर एकता का संदेश यह छात्र-छात्राएं निश्चित रूप से देते रहेगे। रिवर्स रेंजर कार्यक्रम के ट्रेनर अभिजीत गोड एवं पूजा सिंह रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान डॉ संजय सिंह प्रोफेसर अमरेश त्रिपाठी डॉ मंजू यादव प्रोफेसर दर्शन श्रीवास्तव डॉक्टर धनंजय तिवारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में रोवर्स प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने विगत 2 वर्षों की आख्या रिपोर्ट , प्रस्तुत करते हुए आगंतुक के पति अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया इस दौरान आराधना कुशवाहा, विपिन कनौजिया, सुग्रीव यादव, नीरज दुबे ,प्रदीप कुमार, रागिनी प्रजापति, रीना चौहान, तरन्नुम खातून ,प्रिया यादव, प्रीति जायसवाल, ऋषिका जायसवाल, रितिका जायसवाल,अदिति राजभर, कु भूमिका, काजल, सोनम चौहान, नेहा गोड ,शिखा चौरसिया, रोशनी सिंह, बबली विश्वकर्मा ,सोनी शर्मा ,खुशी कुमारी, खुशी आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।


