Azamgarh News:जेसीबी द्वारा भीटा से हटाया गया अतिक्रमण 

जेसीबी द्वारा भीटा से हटाया गया अतिक्रमण

लालगंज (आजमगढ़ ) हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी आजमगढ़ ने तहलील प्रशासन को निर्देश दिया लालगंज तहसील के मिर्जाआदमपुर गांव के भीटा से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाय । जिलाधिकारी के निर्देश पर लालगंज तहसील के मिर्जाआदमपुर गांव मे शनिवार को तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह के नेतृत्व मे भीटा की जमीन पर अमरनाथ पुत्र सोनई , फिरतू पुत्र सोमई , संजय पुत्र राजेन्द्र , नन्दलाल पुत्र तेजू व प्रमिला पत्नी स्व0 सज्जन राम द्वारा किये गये अतिक्रमण को जेसीबी लगवा कर हटवाया गया । तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह ने बताया कि पहले भी भीटा व पोखरा की जमीन पर बेदखली की कार्यवाही हो चुकी । इस अवसर मनोज कुलार गिरी नायब तहसीलदार लालगंज, हरिद्वार सिंह राजस्व निरीक्षक लालगंज , लेखपाल टीम मे कुलभास्कर , लेखपाल सन्तोष सिंह, जागृति पाण्डेय , जिया श्रीवास्तव , दीपा गुप्ता , नितेश यादव , आदर्श तिवारी, हरिकेश यादव सहित पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व मे राकेश कुमार पाण्डेय एसआई तरवा , पवन कुमार शुक्ला एसआई मेंहनगर , शीतला प्रसाद एसआई बरदह ने भारी सख्या मे पुलिस कर्मियो संग व महिला पुलिस के साथ शाति व्यवस्था मे तैनात रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button