अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व समुह की, हुआ सम्मान। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया।

बरहज विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक भागलपुर स्थित ग्राम सुकरौली के सर्वोदय विद्या मंदिर,सुकरौली बकुची में आज आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत स्वयं सहायता समूह के महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि माननीय विजयलक्षमी गौतम (राज्य मंत्री उ.प्र.सरकार),विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्वेता जायसवाल (अध्यक्ष,न.पा.प.गौरा बरहज), एवं ऋषि कुमार रानू(सदस्य जिला अतीत के रूप में उपस्थित रहे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जूदन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात समूह की महिलाओं को मुख्य अतिथियों विशिष्ट अतिथि द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में सावित्री राय,श्रीमती नंदनी मिश्रा,श्री संजय तिवारी,श्रीमती चन्द्रावती देवी(पूर्व प्रधान चकरा बोधा) सहित स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों महिलाएं तथा ग्राम वासी उपस्थित रहे।

।कार्यक्रम का संचालन कुमारी संज्ञा यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button