जब नकल का भूत हुआ सवार तब नकलची हुआ गिरफ्तार, पकड़ा गया हाई स्कूल की परीक्षा में बैठा हुआ सालवर मुकदमा हुआ दर्ज,नकल के खेल मे जाना पड़ा जेल
Caught sitting in the high school exam, a lawsuit was filed, he had to go to jail for cheating

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:यूपी बोर्ड परीक्षा के आठवें दिन यानी शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान सचल दल की टीम ने सुभागी इंटर कॉलेज दरियाबाद पिचरी में एक युवक को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। टीम ने पकड़े गए आरोपी को मुबारकपुर थाने भिजवाया। इसके बाद संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। जिले में नकल माफियाओं के हौसल बुलंद हैं। इसकी बानगी जिले में देखने को मिल रही है। अभी बृहस्पतिवार को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था इसके बाद भी नकल माफिया नकल कराने से नहीं चूक रहे हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान सुभागी इंटर कॉलेज दरियाबाद पिचरी में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सोनू यादव जहानागंज थाना क्षेत्र के कोटवा अचलपार गांव का निवासी है। सोनू यादव असली छात्र राकेश यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।(Azamgarh: On the eighth day of the UP board exam i.e. on Friday, the high school English subject exam was going on in the first shift. During this time, the team of Sachal Dal caught a young man taking the exam instead of another in Subhagi Inter College Dariabad Pichri. The team sent the arrested accused to Mubarakpur police station. After this, an FIR has been filed in the concerned police station. Counterfeit mafias are active in the district. Its hallmark is being seen in the district. Just on Thursday, the team of STF Varanasi raided and arrested six people, even after this, the fake mafia is not failing to make fakes. During the high school English examination held in the morning shift on Friday, a youth has been arrested for taking the exam in the place of another at Subhagi Inter College Dariabad Pichri. The arrested accused, Sonu Yadav, is a resident of Kotwa Achalpar village of Jahanaganj police station area. Sonu Yadav was taking the exam in place of the real student Rakesh Yadav. The police are taking him into custody and interrogating him)



