अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं व अभिभावक महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

On International Women's Day, female teachers and parents were honored with certificates

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज /आजमगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपना ट्रस्ट द्वारा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र चौरसिया द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम कनौजिया ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम में मौजूद महिला अभिभावकों से लड़कियों और लड़कों में भेदभाव के बगैर शिक्षा देने पर बल दिया। अपना ट्रस्ट के प्रबंधक इरफान अहमद ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए दहेज रूपी अभिशाप को समाप्त करने के लिए विशेष बल दिया तथा मौजूद लोगों को दहेज न लेने के लिए शपथ दिलाई तथा महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखने की अपील की। अपना ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने क्षेत्र की सभी महिलाओं को बधाई दी तथा समानता और सुरक्षा पर प्रबल देते हुए लोगों से आग्रह किया कि महिलाओं के प्रति सम्मान पूर्वक नजरिया अपनाए एवं उनको आगे बढ़ाने में सहयोग करें। अपना ट्रस्ट द्वारा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव की शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा महिला अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रीता देवी,दीपिका पांडे,संध्या, किरण प्रजापति, डाक्टर एच सी पाल,महेंद्र चौरसिया, अंजू चौरसिया अभिषेक चौरसिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button