समाधान दिवस पर आठ मामलों की सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर निस्तारण करने का आदेश

Hearing of eight cases on resolution day, order to concerned authorities to investigate and dispose of the case

शिकायत पत्र को देखते उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर पंकज दीक्षित वा क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर किरण पाल सिंह

 रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

आजमग/ अहरौला थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई| इस दौरान कुल आठ मामलों पर सुनवाई हुई, समाधान दिवस का उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर पंकज दीक्षित ,नायब तहसीलदार बंदना बर्मा , क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर किरण पाल सिंह अहरौला थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया, जहां फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं | उन्होंने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित कर्मचारिओं को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए|समाधान दिवस पर कुल आठ मामलों पर सुनवाई हुई और मामलों को संबंधित कर्मचारिओं को प्रेषित कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया |
प्रस्तुत जमीनी मामले में थाना प्रभारी ने जनता से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की |समाधान दिवस में नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे | उन्होंने शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा|जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद सम्बन्धी शिकायतें सामने आईं |अधिकारियों ने इनमें से कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए और बाकी मामलों को तय समयसीमा के भीतर हल करने का भरोसा दिलाया |। इस दौरान उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर पंकज दीक्षित , नायब तहसीलदार वंदना वर्मा क्षेत्राधिकार बुढ़नपुर किरण पाल सिंह थाना अध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह के साथ-साथ लेखपाल विक्रम सिंह,रविकेश सिंह, आदेश यादव, धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों लेखपाल उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button