आजमगढ़:पन्द्रह दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण(आजमगढ,मऊ, बलिया)शिविर संपन्न

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आजमगढ़ ) विकास खंड लालगंज के ग्रमीण स्टेडियम श्रीकांतपुर मे हो रहे 15 दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण (आजमगढ,मऊ ,बलिया ) शिविर संपन्न । मंडलीय प्रशिक्षण शिविर में पीआरडी स्वयं सेवकों को विभागीय संरचना,विभागीय वर्दी,रैंक, यातायात प्रशिक्षण,आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण,दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण व योग, ड्रिल,माक ड्रिल का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षकों द्वारा आजमगढ़ के 105, मऊ 45, व बलिया 50 स्वयं सेवक पीआरडी जवानो को दिया गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलीय उपनिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल गोरखपुर जोन अजय कुमार त्रिवेदी द्वारा पीआरडी स्वयं सेवकों के परेड का मान प्रमाण स्वीकार किया गया । 15 दिवसीय मण्डलीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि पीआरडी जवान अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से करके विभाग का नाम रोशन करे । जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कैम्प मेजर अवनीश कुमार मौर्य , परेड कमांडर प्रथम उमेश कुमार द्वितीय अनिल कुमार खरवार व तृतीय चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में परेड कराया गया । प्रशिक्षण सात टोलियां बनाकर दिया गया । जिसमें प्रथम स्थान सातवी टोली , द्वितीय स्थान चौथी टोली व तृतीय स्थान छठी टोली को प्राप्त हुआ । उपनिदेशक अजप कुमार त्रिवेदी द्वारा परेड कमांडर,टोली कमांडरो एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओ को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी बलिया दिलीप कुमार , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीनू कुमार सिंह, रंजन यादव,आशीष कुमार गुप्ता,राणा सरोज, अखिलेश्वर मौर्य,रोहित कुमार यादव,मुस्ताक, शशिशेखर राय,शरद कुमार यादव,अमित कुमार,धनेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।समापन कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ठेकमा देवेश कुमार मिश्रा ने किया ।



