जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से महिला बाइक रैली का आयोजन

Women Bike Rally organized by Giants Group of Bhiwandi Saheli

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी- भिवंडी मेंअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से ९ मार्च २०२५ को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से एमएच ०४ टर्फ अंजुरफाटा तक महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में ३०० से अधिक महिलाएं स्कूटर और बाइक के साथ शामिल हुईं।इस अवसर पर सहायक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती सोनाली पाटील और उत्तम एथलीट और ट्रैकर नूरजहाँ शेख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन एक सी के अध्यक्ष किशोर देसाई और कांचन नेने, ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर झंडा दिखाकर महिला बाइक रैली का उद्घाटन किया। इस महिला बाइक रैली के पीछे का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के कानूनी अधिकार, उनके कर्तव्य और उनकी सुरक्षा के लिए आपातकालीन नंबर आदि के बारे में सामाजिक जागरूकता फैलाना था। इसके अलावा हेलमेट जागरूकता, बालिका देखभाल, हरी पृथ्वी, पृथ्वी बचाओ आदि के बारे में जागरूकता फैलाना इस उद्देश्य से जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली इस बाइक रैली का आयोजन किया था।इस कार्यक्रम में सीसीएम गगन जैन, डाॅ. नूर खान, कुरेश मांडवीवाला, सदानंद केणी, विनय पुजारी, दीपक डोड्डी, मीडिया पार्टनर वॉईस न्यूज श्री फिरोज मेमन, कल्पेश शाह, अली सर आदि मान्यवर उपस्थित थे।इस महिला बाइक रैली के लिए युवा शक्ति फाउंडेशन एवं संस्था के अध्यक्ष श्री. पुरूषोत्तम पुतो और टिम का बहुमोल सहयोग मिला। इस महिला बाइक रैली को सफ़ल बनाने के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की अध्यक्ष खिलना शाह, चेयरपर्सन एडवोकेट पूजा ताले, डीए प्रियंका शर्मा, पूनम केणी, फरीदा खान, रेनू जैन, योगिनी डोड्डी, आशा पुजारी, एडवोकेट अनिता भक्तवानी और खतीजा आदि ने कड़ी मेहनत किया।

Related Articles

Back to top button