आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं विस्तार, तीन प्रमुख नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी नई मजबूती

The National Executive of the Ideal Journalist Organization has been reorganized and expanded. Three key appointments will strengthen the organization.

वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश मिश्रा बने केंद्रीय संयुक्त सचिव, सुश्री सिया कुलकर्णी को फिल्म प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमान, पूर्व कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त।

नवी मुंबई। देशभर में पत्रकारों के मान-सम्मान, स्वाभिमान, अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत आइडियल पत्रकार संगठन ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का नवीनीकरण करते हुए संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन द्वारा तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं, जिन्हें संगठन की भावी रणनीति और विस्तार के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार घंसौली, नवी मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार श्री ओमप्रकाश मिश्रा को आइडियल पत्रकार संगठन का केंद्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के सांगली एवं मुंबई से जुड़ीं सुश्री सिया कुलकर्णी को संगठन के फिल्म प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, झारखंड के पूर्व कुलपति प्रोफेसर तपन कुमार शांडिल्य को संगठन का प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों की जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का लगातार नवीनीकरण किया जा रहा है। संगठन में पत्रकारिता, शिक्षा, संस्कृति एवं फिल्म जगत से जुड़े अनुभवी और प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को जोड़कर नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन की विशेषता यह है कि यह केवल पत्रकारों के अधिकारों और समस्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अंतर्गत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, फिल्म प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ भी सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। संगठन के सदस्य विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन का विस्तार देश के 22 राज्यों में हो चुका है, जबकि 18 राज्यों में संगठन पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। अब तक लगभग 16,000 से 18,000 पत्रकार संगठन से जुड़ चुके हैं। संगठन का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है।

उन्होंने संगठन की प्रगति का श्रेय राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य अरुण भारद्वाज, मकसूद अहमद आजमी, डॉ. वीरेंद्र सोनी एवं राकेश सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया।

इसके अतिरिक्त संगठन के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय पांडेय एवं श्री रवि दीक्षित, राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम, राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी कमलाकांत शुक्ला, प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, श्रवण यदु, विनोद मिश्रा, उमाशंकर प्रजापति, अनिल सिंह एवं डॉ. सुभाष पांडेय, राष्ट्रीय सचिव दिनेश तिवारी, राशिद खान पठान एवं रोशन लाल तथा केंद्रीय संपर्क प्रमुख आरिफ खान पठान सहित समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

श्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन का प्रत्येक राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारी पत्रकारों की छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए प्रयासरत रहता है। संगठन की प्राथमिकता है कि पत्रकारों को सम्मानजनक वातावरण मिले और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होने पर संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा रहे।

तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा सहित समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश एवं जिला इकाइयों तथा संगठन के सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान मिलेगी तथा पत्रकारिता, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं फिल्म जगत से जुड़ी गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गति प्राप्त होगी।

आइडियल पत्रकार संगठन का संकल्प है कि देश के प्रत्येक पत्रकार के मान-सम्मान, स्वाभिमान, अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय आवाज बनकर कार्य किया जाए।

संगठित रहो, सुरक्षित रहो, आगे बढ़ो।

अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष

आइडियल पत्रकार संगठन

कार्य क्षेत्र — संपूर्ण भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button