बिलरियागंज बाजार में हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ होली का पर्व,थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में घूमा होली का जुलूस

Holi festival was celebrated with great joy in Bilariaganj market, Holi procession was taken out under the leadership of police station chief Sunil Kumar Dubey

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा में होली का ्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर जमकर रंग अमीर और गुलाल चले और लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल रंग लगाकर होली की हार्दिक बधाइयां दिया।सर्वप्रथम छोटे-छोटे बच्चे अपने घरों से रंग पिचकारी पानी लेकर बिलरियागंज के नए चौक और पुराने चौक पर एकत्रित हुए तथा डीजे के गाना पर थिरकते हुए होली खेलना प्रारंभ कर दिया। कुछ देर बाद होली खेलने वालों का एक समूह नए चौक पर जुलूस के रूप में एकत्रित हुआ। जो नये चौक से प्रारंभ होकर पुराने चौक पर पहुंछा। जहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने जुलूस मे अपने दलबल के साथ हो लिया और जुलूस में लोगों से कानून हाथ मे न लेने की अपील किया। यह जुलूस पुराने चौक से धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए चमन नगर खास बाजार अयूब नगर कसिमगंज पहुंचा और पुनः कासिमगंज से वापस होते हुए राजेंद्र नगर कांदू टोला बघैला होते हुए नए चौक पर पहुंचकर समाप्त हो गया । इस् बीच होली खेलने वालों ने नाच गाकर् खूब आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button