जब सर पर सवार हुआ समाजिक सौहार्द बिगाड़ने का शैतान,तब चौकी इंचार्ज ने शराबियों के मनसूबे किए नाकाम

रिपोर्टर: अब्दुल कैश / रोशन लाल

फरिहा /आजमगढ़:निजामाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत फरिहा बाजार में कुछ लोग शराब के नशे मे धुत्त होकर रोड पर होली खेल रहे थे और डीजे तेज साउण्ड में बजा रहे थे कि इतने में फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने अपने हमराहियों को लेकर मौके पर पहुंच कर उक्त लोगों को समझा बुझा कर हटा दिया और कहा कि भाई आज जुमा भी है और आप ही के क्षेत्र के मुस्लिम भाई जुमा की नमाज़ अदा करने के लिए आ रहे हैं और आप लोग रोड पर शराब पीकर तेज साउण्ड में डीजे बजा रहे हैं इससे आपके मुस्लिम भाई को जुमा की नमाज़ पढ़ने में दिक्कत होगी इतना सुनते ही उक्त लोगों ने चौकी प्रभारी एवं हमराहियों के साथ बदतमीजी करने लगे और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने लगे मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को समझा बुझा कर हटा दिया । इस प्रकार चौकी इंचार्ज के सूज भुज से भाईचारगी का सौहार्द बिगाड़ने वाले दंगाईयों की कोशिश नाकाम होगई।

Related Articles

Back to top button