आस्था का मजाक उड़ाया, रेखा विनोद जैन के भगवान परशुराम वाले बयान पर भड़की भाजपा, ओमकार पांडे ने दे डाली ये बड़ी चुनौती

Astha was mocked, BJP got angry over Rekha Vinod Jain's statement about Lord Parshuram, Omkar Pandey gave this big challenge. 

जमगढ़ 18 मार्च : भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा विनोद जैन द्वारा भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करने की घोर निंदा की और कहा जिन ब्राह्मणों के सहयोग से कांग्रेस ने देश पर वर्षों शासन किया अब वर्ग विशेष को खुश करने के लिए कांग्रेस उन्ही ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम पर अभद्र टिप्पणी करा रही है।भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने आगे कहा भगवान परशुराम ब्राह्मणों के ही आराध्य देव नहीं हैं बल्कि सर्वसमाज के लोग भगवान परशुराम का सम्मान करते हैं। कांग्रेस वोटो की लालच में वर्ग विशेष को खुश करने के लिए भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करते हुये उन्हें औरंगजेब से भी क्रूर बताया इससे पूरा ब्राम्हण समाज आहत है। भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करना ब्राम्हण समाज को अस्वीकार्य है। इससे पूरा ब्राह्मण समाज आहत है। कांग्रेस पार्टी ने रेखा विनोद जैन के विरुद्ध अभी तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की ना तो उन्हें पार्टी से निष्कासित किया इससे प्रतीत होता है रेखा विनोद जैन द्वारा भगवान परशुराम पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस की मौन सहमति है। हम मांग करते हैं यदि कांग्रेस की मंशा साफ है तो कांग्रेस रेखा विनोद जैन को तत्काल पार्टी से निष्कासित करे। रेखा विनोद जैन के बयान पर कांग्रेस की चुप्पी उनकी मौन सहमति दर्शाती है

Related Articles

Back to top button