Azamgarh:चोरी की घटना में पुलिस ने एक सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज किया

The police registered a case after a week in the case of theft

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़ :सात तारीख के बीती रात को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान सर्राफा व्यवसायी के घर से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर के एक लाख नकद व आभूषण समेत लगभग 10 लाख का सामान चुरा ले गए थे पीडित ने उसी दिन ही थाने में तहरीर दे दिया था। लेकिन पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया था। शुक्रवार को देर शाम को पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
स्थानीयय कस्बा निवासी विनोद वर्मा अपने परिवार के साथ अपने पुश्तैनी मकान में वैवाहिक कार्यक्रम में चले गए थे इसी दौरान घात लगाए अज्ञात चोरों ने महज 1 घंटे के अंदर घर का अगला ताला तोड़कर के कमरे में दाखिल हुए और कमरे में अलमारी में रखा उनके पत्नी का आभूषण व एक लाख नकद और उनके पुत्र की सराफा की दुकान का आभूषण को समेट करके पिछले दरवाजे से चले गए जानकारी तब हुई जब पुनः घर को लौटे वहीं पीडित ने पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के सीसी फुटेज भी खंगाला ।फॉरेसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शक के आधार पर पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया। घटना की एक सप्ताह बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम को चोरी का मुकदमा दर्ज किया तत्पश्चात सीओ सिटी ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही घटना का पर्दाफाश जायेगा।

Related Articles

Back to top button