हाईवे के किनारे गड्ढे में मिला ज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस 

The body of an unidentified woman was found in a ditch on the side of the highway. Police are investigating the incident. ACP Abdul Salam Khan is closely monitoring the incident.

जनपद प्रयागराज यमुनानगर अंतर्गत कौंधियारा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई, जब मिश्रा बांध और सड़वा के बीच हाईवे किनारे एक गड्ढे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रेमी के साथ इश्क पति की हत्या, पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी के संग संबंध बनाने के बाद हत्या

सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रा बांध-सड़वा मार्ग के किनारे स्थित एक गड्ढे में राहगीरों ने एक महिला का शव पड़ा देखा।महिला के शव को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कौंधियारा थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,और घटनास्थल का निरीक्षण किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे।

करीना कपूर खान बनीं ‘नुवा’ का चेहरा

उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया,तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दे दी गई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करेंगे, जिससे महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकेगी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी भी जुटा रही है ताकि शव की पहचान कराई जा सके।सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि मिश्रा बांध क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढे में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।

अयोध्या से राष्ट्र तक: भगवान श्रीराम की जीवित रक्तरेखा को मिला जन-जन का समर्थन

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और अन्य तथ्यों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

 

नव्या चक्र’ का ट्रेलर बना सस्पेंस का पावरहाउस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button