बेचू में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप,अजय राय के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करना अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर हमला: कांग्रेस प्रवक्ता ओमकार पांडे

आजमगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ हुयी अमानवीय घटना पर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करना अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर हमला है। इस शर्मनाक घटना के दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने के बजाय सरकार के इसारे पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने वालों के ऊपर फर्जी एफआईआर दर्ज किये जा रहे हैं।कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा जबसे केंद्र एवं प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है तबसे बीजेपी उसके अनुसांगिक संगठनों और सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले विपक्षी दल के नेताओं और पत्रकारों पर लगातार एफआईआर दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है,कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के फर्जी एफआईआर और सरकार के दमनकारी नीतियों के आगे घुटने टेकने वाली नहीं है। जनता के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध हमेशा आवाज बुलंद करती रहेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे को यदि तत्काल वापस नहीं लिया गया और बीएचयू की छात्रा के साथ हुयी शर्मनाक घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनांदोलन छेड़ने के लिये बाध्य होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button