आजमगढ़:शातिर गौतस्कर व थाने का हिस्ट्रीशीटर अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़:बिलरियागंज पुलिस में शनिवार को शास्त्री गांव तस्कर व थाने का हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना के
उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद शनिवार को मय फोर्स को सूचना मिली कि छिही नहर पुलिया पर मौजूद एक व्यक्ति किसी का इंतजार कर रहा है उस व्यक्ति के पास अवैध तमंचा है इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम मो0 साकिब पुत्र स्व0 रशीद निवासी छिंही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । उपरोक्त साकिब उपरोक्त का यह कृत अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय बताते हुये उपरोक्त साकिब को समय 09.40 बजे गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का गौतस्कर अपराधी व थाना हाजा का मजारिया हिस्ट्रीशीटर भी है जिसका हिस्ट्रीशीट नं0 23 बी है । गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button