भारत अपने युवाओं के दम पर ही विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है,शारदा सिंह पूर्व प्रधना ध्यापिका अग्रसेन विद्यालय आजमगढ़

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में आयोजित दीपावली मेले के आज दूसरे दिन मुख्य अतिथि शारदा सिंह पूर्व प्राध्यापिका फाउंडर मेम्बर अग्रसेन बालिका विद्यालय रही। उन्होने मेला देखने आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य है, भारत अपने युवाओं के भरोसे पर ही विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है। हम अब अपने लघु व कुटीर उद्योगों के भरोसे दुनिया मे विनिर्माण के क्षेत्र में भी अग्रणी होते जा रहे है। इस तरह के मेले से हमारे लघु व कुटीर उद्योग को एक बाजार मिलता है, उनका एक्सपोजर होता है।
डॉ0 अंगारा भारद्वाज अध्यक्ष, आकांक्षा समिति ने उन्हें विभिन्न स्टालों का भ्रमण कराया तथा विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी।मेले में विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सहभागिता करते हुए गीत गाए व डांस किए।मुबारकपुर की साडी, शहरी समूहों के विभिन्न उत्पाद, हस्त निर्मित बिंदी , आकांक्षा समिति द्वारा हस्त निर्मित विभिन्न उत्पाद आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे।
परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा स्वनिधि के लाभार्थियों व समूहों को डिजिटल लेनदेन हेतु प्रेरित किया गया और मेले में प्रतिभाग कर रहे सभी स्टाल पर PAYTM के माध्यम से QR CODE लगवाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button